उरई। झांसी कानपुर रेलमार्ग पर गोरखपुर से हैदराबाद व हैदराबाद से गोरखपुर जाने वाली डेक्कन एक्सप्रेस के फेरे बढ़ाए गए। इस ट्रेन का संचालन 30 जून तक बढ़ाया गया है। यह जानकारी झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि 02575-76 गोरखपुर हैदराबाद डेक्कन एक्सप्रेस यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए रेलवे ने इस ट्रेन के संचालन 30 जून तक कर दिया गया है। जिससे हैदराबाद से गोरखपुर आने जाने वाले यात्रियों को परेशानी नहीं होगी। (संवाद)