उरई। आगामी त्योहारों को लेकर रेल प्रशासन ने झांसी-कानपुर रूट से गुजरने वाली स्पेशल ट्रेनों के फेरों को बढ़ाया है। झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सूबेदारगंज से उधना जाने वाली ट्रेन का संचालन छह अक्तूबर से 30 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है। सूबेदारगंज से ट्रेन नंबर 04155 प्रत्येक सोमवार को संचालित होते हुए गोविंदपुरी, पुखरायां होते हुए उरई पहुंचेगी। यहां से झांसी के रास्ते इटारसी, भुसावल होते हुए उधना जाएगी। इसके अलावा 04156 उधना से प्रत्येक मंगलवार को चलकर इटारसी, झांसी के रास्ते उरई पहुंचेगी। जो पुखरायां, गोविंदपुरी होते हुए सूबेदारगंज जाएगी। इस ट्रेन के फेरों में बढ़ोतरी होने से यात्रियों को उधना जाने के लिए सीधे ट्रेन का लाभ मिलेगा। (संवाद)