फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों के फेरों में बढ़ोतरी

Mon, 29 Jul 2024 02:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। झांसी कानपुर रेलखंड से गुजरने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों के फेरों में बढ़ोतरी की गई है। यह जानकारी झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनों के फेरों में बढ़ोतरी की गई है। जिसमें सूबेदारगंज से मुंबई जाने वाली ट्रेन नंबर 04115-16 का संचालन बढ़कर एक अगस्त से 30 अगस्त तक किया गया है। वहीं सूबेदारगंज से सिकंदराबाद ट्रेन नंबर 04121-22 को का संचालन 1 अगस्त से 31 अगस्त तक बढ़ाया गया है। इसी तरह ग्वालियर से बरौनी व बरौनी से ग्वालियर जाने वाली क्लोन छपरा मेल का संचालन 4 अगस्त से 29 अगस्त तक बढ़ाया गया है। जिससे यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें