फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को सिखाए तकनीकी विधि से उन्नतशील खेती करने के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। खरीफ उत्पादकता गोष्ठी एवं कृषि निवेश मेला में किसानों को तकनीकी विधि से खेती के गुर सिखाए। पशुपालन कर किसान को आमदनी बढ़ाने के तरीके बताए।
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिक डॉ. अनुज कुमार गौतम ने कहा कि खेती के साथ किसान बागवानी कर सकते हैं। पशुपालन कर आमदनी बढ़ा सकते हैं। उन्होंने कहा कि पालतू पशुओं को 300 ग्राम गुड़, 100 ग्राम यूरिया, नमक, मिक्चर का घोल के साथ साथ नेपियर कोयमटूर 5 खिलाकर दूध की मात्रा बढ़ा सकते हैं। कृषि वैज्ञानिक डॉ. रजनीश चंद्र मिश्रा ने कहा किसान मिट्टी की जांच कराए। ब्लाक प्रमुख चिंतामन दोहरे ने कहा कि बोआई पहले मिट्टी की गुणवत्ता व जमाव के बारे में ठीक से जानकारी कर लें। इस दौरान अमर सिंह, अतुल राव, लोकेंद्र सिंह, मन्नू सिंह, वीरभान सिंह, हरीगोविंद, श्यामप्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

महिला किसानों को दी किट
माधौगढ़। किसानों को बढ़ावा देने के लिए कृषि वैज्ञानिक व जनप्रतिनिधियों ने 23 महिला किसानों को चार-चार किलो के अरहर व उड़द के मिनी किट वितरित की। इस दौरान सीमा, मालती, ममता, अर्चना आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें