फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: कपासी गांव के पंचायत भवन का किया उद्घाटन, मलिन बस्ती में किया भोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम्य विकास, ग्रामीण अभियंत्रण राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने डकोर क्षेत्र के कपासी गांव का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने गांव की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही पंचायत भवन का उद्घाटन, मलिन बस्ती में भोजन एवं जनचौपाल में ग्रामीणों से रूबरू हुईं।
राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने रविवार को कपासी गांव में नवनिर्मित पंचायत भवन का फीता काटकर उद्घाटन किया। प्रांगण में पौधारोपण भी किया। इसके बाद कपासी गांव का भ्रमण कर व्यवस्थाएं देखीं। आयोजित जनचौपाल में ग्रामीणों द्वारा कई वर्षो से ऊबड़-खाबड़ पड़े भुआ-कपासी संपर्क मार्ग की मरम्मत कर डामरीकरण कराने की मांग की। साथ ही कपासी गांव के पास से निकले बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के निर्माण के बाद से खेतों में लगे सरकारी ट्यूबवेलों के बिजली कनेक्शन कटे पड़े हैं।
इससे किसानों ने सिंचाई में भारी भरकम धनराशि व्यय होने की बात भी राज्यमंत्री के सामने रखी। इस पर उन्होंने समस्या को जल्द ठीक कराने का आश्वासन दिया है। इसके बाद राज्यमंत्री ने अफसरों के साथ बल्दाऊ अहिरवार के घर पहुंचकर भोजन ग्रहण किया। इस दौरान विधायक गौरीशंकर वर्मा, एमएलसी रमा निरंजन, सीडीओ भीमजी उपाध्याय, डीडीओ सुभाषचंद्र त्रिपाठी, बीडीओ बीके कुशवाहा, प्रधान बृजेंद्र पटेल, अंकित निरंजन, अरविंद चौहान, राघवेंद्र व विवेक समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें