फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फॉलोअप-पोस्टमार्टम में किसान के हृदय से निकले 32 छर्रे

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। चुर्खी के औंता गांव में 29 सितंबर की रात में नलकूप पर सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। किसान की पोस्टमार्टम में उसके दिल में 32 छर्रे फंसे मिले। पुलिस के अनुसार हमलावरों ने 12 बोर की बंदूक से गोली मारकर हत्या की है। ऐसे में उनकी ही बंदूक का इस्तेमाल किए जाने की भी आशंका है, जिसे बदमाश साथ ले गए हैं।
विज्ञापन

खेत पर सो रहे किसान की हत्या होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी है। एसपी रविकुमार ने हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की पांच टीमें लगाई हैं। दो दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस जांच में गुरुवार की रात ट्यूबवेल पर पार्टी होने की बात पता चली है।
पुलिस इस बिंदु पर भी अपनी पड़ताल कर रही है। कुछ संदिग्धों से पूछताछ की गई है। सर्विलांस टीम को भी लगाया है। सीओ कालपी राम सिंह का कहना है कि दबिश दी जा रही है। जल्द ही हत्या का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें