फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: मौसेरे भाई बहन की मौत के मामले में परिजनों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। मौसेरे भाई-बहन की मौत में रिपोर्ट दर्ज न होने से नाराज परिजनों ने शव सड़क पर रखकर हंगामा किया। सूचना पर एसडीएम शिवनारायण शर्मा, माधौगढ़, रामपुरा,गोहन की पुलिस पहुंची और लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराते हुए वाहन चालक पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गोहन थाना क्षेत्र के गढि़या गांव निवासी सफाई कर्मचारी विजय बहादुर चौधरी के पुत्र अकुंश कुमार चौधरी (18) अपनी बहन आराधना (20) व मौसेरी बहन लाली (17) को बाइक से लेकर निपनिया जा रहे थे। तभी राजपुरा के पास पहुंचे थे कि तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार रोड के दूसरी ओर जा गिरे। शोरगुल सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने घायलों को सीएचसी जालौन में भर्ती कराया। डॉक्टर ने लाली, अकुंश कुमार चौधरी को मृत घोषित कर दिया था। आराधना को झांसी रेफर कर दिया। पोस्टमार्टम होने के बाद जैसे ही शव गांव पहुंचे तो परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज करवाने को लेकर सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम व सीओ ने लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने हार्वेस्टर चालक रुस्तक सिंह निवासी पड़कुला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें