फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमाम हुसैन की याद में निकाली गई छड़, लगाए या अली या हुसैन के नारे

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। मोहर्रम की आठ तारीख को कस्बा स्थित सज्जन चौक के बड़े इमामबाड़े से छड़ों का जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर जुलूस गाड़ीखाना स्थित बड़े इमामबाड़े से शुरू होकर पूरे नगर में भ्रमण कर अपने स्थान पर पहुंचा। इलाहाबाद बैंक के सामने सभी छड़ों का लोगों ने प्रदर्शन किया। सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वालों का कमेटी के अध्यक्ष कल्लू कामरेड ने सम्मान किया। इस दौरान बाबू खान, रहीस, शहजादे, शरीफ खान,सगीर खान, राज खान, मैजान खान, जीशान खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जालौन संवाद के अनुसार- शनिवार की रात रापटगंज में जायदा बेगम के यहां से अलम उठाया गया। इसके बाद अन्य स्थानों पर रखे अलम उनके साथ पूर्व निर्धारित मार्ग पर निकाले गए। अकीदतमंदों ने अलम के पास पहुंचकर फातिहा पढ़ी। इसके बाद रविवार की दोपहर कल्लू व मल्लू पठान के अलावा अजमेरी, अख्तर, छोटे खां, इस्माइल, ख्वाजू, शहाबुद्दीन के यहां रखी गई छड़ों पर महिलाओं और अकीदतमंदों ने दुपट्टा बांधकर अपनी मुराद पूरी होने की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें