फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की समस्याएं न निपटी तो होगा आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत गल्ला मंडी सभागार में किसान नेता अशोक दीक्षित कुठौंदा की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान किसानों ने अपनी समस्याएं उठाई और कहा कि यदि जल्द किसानों की समस्याओं को लेकर त्वरित कार्रवाई नहीं की गई तो किसान यूनियन आंदोलन को विवश होगी।
विज्ञापन

भाकियू जिलाध्यक्ष डा. द्विजेंद्र सिंह ने सरकारी बीज वितरण केंद्रों पर पर्याप्त बीजों की उपलब्धता कराने की मांग की। चंद्रमोहन निरंजन ने अतिवृष्टि के कारण हुए नुकसान का सर्वे कराकर बीमा कंपनियों से मुआवजा दिलाने की मांग की। रामकुमार पटेल ने कहा कि अन्ना गोवंश की समस्या से पूरे बुंदेलखंड का किसान परेशान है। बुवाई से पूर्व गोशालाओं का प्रबंधन कर दिया जाए ताकि किसानों की फसलों के नुकसान को बचाया जा सके।
विज्ञापन

इस दौरान दिनेश प्रताप सिंह, भगवानदास मास्टर, चतुर सिंह पटेल, भगत सिंह, मंगल सिंह कुठौंदा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें