कालपी। पत्नी के मायके से न आने से नाराज पति ने घर के कमरे में लगे हुक से रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के बैरई गांव निवासी शौकीन (25) ने बुधवार की दोपहर अपने घर के दूसरी मंजिल पर बने कमरे में फंदा बनाकर अपनी जान दे दी। परिजनों ने बताया कि पिछले कई दिनों से विवाद होने के बाद पत्नी चांदनी अपने मायके में रह रही है, कई बार उसको बुलाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं आई। जिससे वह तनाव में रहता था। शुक्रवार को भी वह फोन से बात कर रहा था। इसके बाद उसने बातचीत के दौरान कहासुनी हो जाने से नाराज होकर उसने यह कदम उठा लिया।