फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ससुराल में पत्नी से विवाद के बाद पेड़ से फंदा लगाकर पति ने दी जान

Wed, 07 Jun 2023 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
जालौन जिले के मुहम्मदाबाद में ससुराल गए युवक का किसी बात पर पत्नी से विवाद हो गया। गुस्से में उसने बबूल के पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। युवक के परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के नया रामनगर निवासी बाबूलाल का 28 वर्षीय पुत्र दीपक अहिरवार की डकोर कोतवाली क्षेत्र के कमठा गांव में ससुराल है।
विज्ञापन


10 जून को उसके साले की शादी होने तय होने पर वह पत्नी वंदना व पुत्र बेटू के साथ 28 मई को गांव पहुंच गया था। सोमवार को दीपक का किसी बात को लेकर पत्नी वंदना से विवाद हो गया। जिससे वह घर से बाहर निकल आया और उसने खेत में लगे बबूल के पेड़ से फंदा बनाकर जान दे दी। दीपक के परिजनों का कहना है कि उसके ससुरालियों ने उसके पुत्र की हत्या की है। थानाध्यक्ष योगेंद्र कुमार पटेल का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें