फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पति ने की दूसरी शादी, विरोध करने पर पहली के साथ मारपीट

Mon, 10 Jul 2023 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
पति ने की दूसरी शादी, विरोध करने पर पहली के साथ मारपीट
विज्ञापन


एसपी के आदेश पर आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी

जालौन। हरियाणा में पानी पूरी के धंधे पर ही पति के दूसरी महिला से शादी कर ली। पति अब घर में दूसरी महिला को रखने के लिए दबाव बना रहा है। पत्नी ने पति पर दूसरी महिला की बेटी को कुछ जमीन भी देने का आरोप लगाया। पीडि़ता ने मामले की तहरीर एसपी को दी थी। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुढ़ार सालाबाद निवासी शीतला पत्नी संतराम ने एसपी डॉ. ईराज राजा को बताया कि उनके पति हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पानी पूरी का धंधा करते हैं। वहीं उनके एक दूसरे समुदाय की महिला से संबंध हो गए। जिसके बाद उसने दूसरी महिला से शादी भी कर ली है। उस महिला के एक बेटी भी है। जिसके नाम पर पति ने विरोध करने के बाद भी दो बीघा जमीन कर दी है। जबकि वह घर पर मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रही है। कुछ दिन पूर्व पति घर आ गए और अब वह प्रतिदिन उस पर दूसरी महिला को साथ रखने का दबाव बना रहे हैं। जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ गालीगलौज व मारपीट कर रहे हैं। पीडि़ता का आरोप है कि बीती पांच जुलाई की शाम वह घर पर खाना बना रही थी। तभी पति वहां आए दूसरी पत्नी को साथ न रखने की बात पर उसके साथ गाली, गलौज करने लगे। मना करने पर उन्होंने लात घूसों से मारपीट शुरू कर दी। जिसमें उसे चोटें आई हैं। शोरगुल सुनकर आसपास के लोगों को आता देख पति जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया।कोतवाल समीर सिंह ने बताया कि एसपी के आदेश पर आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें