कुठौंद। पड़ोसियों ने गुरुवार रात दंपती की पिटाई कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
कस्बा निवासी चंदप्रकाश ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि गुरुवार की रात उसकी पत्नी सोनी घर में खाना बना रही थी। पड़ोस के छोटू और टेंके घर में घुस आए और बिना किसी कारण पत्नी के साथ गालीगलौज करने लगे। उसने बीच-बचाव किया तो उसे पीट दिया। उसके सिर पर चोटें आई हैं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो हमलावर भाग गए। थाना प्रभारी अरुण कुमार राय का कहना है कि रिपोर्ट दर्जकर आरोपियों की तलाश की जा रही है। (संवाद)