फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: महिला की मौत के मामले में पति व सास गिरफ्तार

Tue, 19 Nov 2024 01:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसाकलार। महिला की मौत के मामले में वांछित मां बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बेटे के पास से पुलिस ने तमंचा कारतूस बरामद किया है। गोहन थाना क्षेत्र के खितौली गांव निवासी पातरे सिंह दोहरे ने तहरीर दी थी। बताया था कि पुत्री रागिनी की शादी धामनी गांव निवासी शेर सिंह से की थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में एक लाख रुपये व बाइक की मांग करने लगे थे। आरोप लगाया कि मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने 15 नवंबर को उसे मार डाला और शव फंदे पर लटका दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। सोमवार को पुलिस ने थाना क्षेत्र के पिथऊपुर के धामनी जाने वाले मार्ग से शेर पति शेर सिंह व मां रामवती को पकड़ लिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें