फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पत्नी के अपमान करने से आहत होकर युवक फंदे पर झूला

Wed, 21 Aug 2024 02:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। सार्वजनिक जगह पर पैर छूने के बाद भी जब पत्नी नहीं आई। जिससे क्षुब्ध होकर युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने शव फंदे पर लटका देखा तो कोहराम मच गया।युवक ने आत्महत्या करने से पहले बहन को पूरी बात बताई थी।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के राहिया गांव निवासी वीरू खान (34) का कुछ माह पहले पत्नी गुलफ्शा से विवाद हो गया था। इसके बाद पत्नी राहिया गांव में ही स्थित अपने मायके चली गई थी। कई बार वीरू उसे मनाने गया पर वह नहीं आई। दो दिन पहले वह उसे लेने फिर से उसके घर गया तो उसने पुलिस बुला ली।
विवाद बढ़ने पर सार्वजनिक तौर पर माफी मंगवाकर पत्नी ने अपने पैर भी छुलवा लिए। जिससे वीरू ने अपने को अपमानित महसूस किया और घर आकर उसने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देखा तो उसे उतारकर मेडिकल कालेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि युवक पेंटर का काम करता था। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें