फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: एचटी लाइन टूटकर गिरी, इधर-उधर भागे लोग

Mon, 14 Aug 2023 01:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुरा। नगर के राजा चित्तर सिंह विद्यालय वाले चौराहे से कुछ दूरी पर सड़क के किनारे से गुजर रही एचटी लाइन का तार अचानक टूटकर सड़क पर आ गिरा, इससे वहां मौजूद लोगों ने इधर-उधर भागकर जान बचाई। रामपुरा नगर में बिजली के तारों की स्थिति बदतर है। कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका हैं पर अभी तक कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई। रविवार को नगर के मुख्य सड़क से गुजरने वाले खंभे से एचटी लाइन के तार टूटकर सड़क पर आ गिरा। इससे वहां मौजूद लोग घबराकर इधर-उधर भागने लगे। । बिजली विभाग को सूचना देकर बिजली सप्लाई बंद कराई। एसडीओ अभिषेक सोनकर ने बताया कि तारों को सही कराकर सप्लाई चालू करा दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें