उरई। जिले में कोरोना ने फिर से दस्तक दे दी है। दो नए केस आने के बाद संक्रमितों की संख्या भी बढ़कर 13,943 हो गई है। इसमें 13,733 ठीक हो चुके हैं जबकि 208 की मौत हुई है। दोनों मामले एंटीजन जांच रिपोर्ट में आए हैं। एंटीजन की 1124 सैंपल लिए गए थे। वहीं आरटीपीसीआर जांच के लिए 1154 सैंपल भेजे गए हैं। सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने बताया कि कोरोना का खतरा टला नहीं है। लिहाजा सभी को सतर्कता बरतनी होगी और कोरोना से बचाव की सभी डोज अनिवार्य रुप से लगवानी होगी। (संवाद)