उरई। जिले में बुधवार को कोरोना का एक नया केस आया। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 13,928 हो गई है। इसमें 13701 ठीक हो गए है। 207 की मौत हुई है। फिलहाल 20 सक्रिय केस है। ठीक होने पर छह को छुट्टी दे दी गई। जिला प्रशासन की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, 12,20,626 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। 1514 लोगों के सैंपल लिए गए। तीन मरीज मेडिकल कालेज में है और शेष मरीज होम आइसोलेशन में इलाज ले रहे हैं। सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने कहा कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। सतर्कता बरतते रहे। (संवाद)