:मेले में डॉक्टरों को दिखाने के लिए पंजीकरण कराते लोग।
- फोटो : ORAI
कदौरा। सीएचसी कदौरा में बुधवार को स्वास्थ्य मेले में 350 मरीजों ने जांच कराकर डॉक्टरों से परामर्श लिया। इस दौरान मरीजों को दवाइयां भी दी गईं।
मेले में सुबह से ही दूर दराज से आए ग्रामीणों ने डॉक्टरों को दिखाने के साथ चेकअप कराया। साथ ही अगली बार कब मेला लगेगा इसकी जानकारी की। 44 से 45 डिग्री तापमान में भी लोगों का जोश कम नहीं था। शाम तक मेले में 330 मरीजों ने डॉक्टरों से परामर्श लिया। इससे पहले मेला का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष डा. घनश्याम अनुरागी व केंद्रीय राज्य मंत्री प्रतिनिधि रविकांत चमारी ने किया। विधायक विनोद चतुर्वेदी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से गरीब व मध्यम वर्ग के लोगों को लाभ मिलता है। चिकित्सा अधीक्षक अशोक कुमार, डॉ. अनुरागनी, डॉ. वीपी सिंह, सुंदर सिंह, सत्येंद्र पुरवार व डॉ. रूपेश ने लोगों को जांच के बाद बचाव के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर सीएमओ एनडी शर्मा, एसीएमओ डॉ. एसडी चौधरी, डॉ. प्रतिज्ञा प्रणामी, संजू साहू, रामकुमारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।