फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पांच रुपये मांगने पर दुकानदार को होमगार्ड और पीआरडी जवान ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सफीपुर। सब्जी खरीद के बने 105 रुपये में पांच रुपये न देने पर दुकानदार ने पूरे रुपये देने की बात कही। इससे नाराज होमगार्ड और पीआरडी जवान ने उसे पीट दिया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही सीओ ने दोनों को हटाकर कार्रवाई के लिए युवा कल्याण अधिकारी और होमगार्ड कमांडेंट को रिपोर्ट भेजी है।

हरदोई-उन्नाव मार्ग पर कस्बे की एक बैंक के पास सोमवार की शाम सब्जी विक्रेता किशनपाल (16) से कोतवाली में तैनात होमगार्ड सूर्यपाल और पीआरडी जवान उमाकांत ने सब्जी खरीदी। दोनों की सब्जी की कीमत उसने 105 रुपये बताई। इस पर दोनों ने 100 रुपये लेने की बात कही और वही दिए।
विज्ञापन

सब्जी विक्रेता ने शेष पांच रुपये और मांगे तो दोनों जवान आग बबूला हो गए। पहले दोनों ने दुकानदार से धक्का-मुक्की की बाद में उसे पीट दिया। पड़ोसी दुकानदार ने घटना का वीडियो बना लिया। मारपीट का अन्य दुकानदारों ने विरोध किया तो होमगार्ड और पीआरडी जवान वहां से भाग निकले। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद सीओ ने उसे संज्ञान में लिया और दोनों जवानों को तत्काल प्रभाव से ड्यूटी से हटाते हुए रिपोर्ट संबंधित विभाग के अधिकारियों को भेजी है। सीओ ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि दोनों जवानों को हटा दिया गया है। निलंबन के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें