फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: उरईः कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर अलर्ट

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षण देते प्राचार्य डॉ डी नाथ। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। कोरोना के नए वैरिएंट की दस्तक के साथ मेडिकल कॉलेज में अलर्ट कर दिया गया है। बुधवार की दोपहर ओपीडी के मुख्य द्वार पर प्राचार्य डॉ. डी नाथ ने चिकित्सालय में नर्सिंग स्टॉफ व आउटसोर्सिंग कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

प्राचार्य ने कहा कि चीन, जापान, अमेरिका, साउथ कोरिया में कोरोना के नए वैरिएंट के कारण दिन प्रतिदिन मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है। पड़ोसी देशों से संक्रमण की यह लहर पूर्व की भांति अपने देश में भी दस्तक दे सकती है। ऐसे में हमें केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए मास्क, सैनिटाइजर, हैंड वाश, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना है।
उन्होंने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को सरकार द्वारा बढ़ाए गए मानदेय की खुशखबरी भी दी। प्राचार्य ने ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट की क्रियाशीलता भी देखी। इस दौरान प्रभारी अधिकारी आउटसोर्सिंग डॉ. सुशील कुमार, डॉ. प्रशांत निरंजन, मेट्रन सुमन दुबे, मिलन सिंह, अमित गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें