फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुपोषित श्रेणी के बच्चों को उपलब्ध कराएं पुष्टाहार

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। वजन दिवस की पूरी तैयारी कर लें। प्रत्येक बच्चे का वजन कर उसे सुपोषित कुपोषित श्रेणी में विभाजित करें। उम्र के अनुसार वजन पूरा न होने पर उसे कुपोषित श्रेणी में मानकर उसे पुष्टाहार दें। प्रतिदिन समय से आंगनबाड़ी केंद्र को खोलकर पोषाहार का वितरण करें। यह निर्देश सीडीपीओ अंकिता वर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को दिए। कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों को नियमित निर्धारित समय पर खोलें और बच्चों को पोषाहार का वितरण करें। गर्भवती व धात्री महिलाओं की विशेष दखभाल रखें। उनके खानपान पर नजर रखें। उन्हें बताएं कि 6 माह तक बच्चों को मां का दूध ही पिलाएं ताकि वह स्वस्थ रह सकें। उन्होंने बताया कि 8 नवंबर को वजन दिवस है, जिसके लएि अभी से तैयारियां शुरू कर दें। याद रखें कि वजन दिवस पर प्रत्येक पंजीकृत बच्चे का वजन किया जाए। उम्र और वजन के अनुसार उन्हें सुपोषित व कुपोषित श्रेणी में विभाजित करें। इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें