फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खर्रा को मिला एनक्यूएएस सर्टिफिकेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जालौन ब्लॉक के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (एचडब्लूसी) खर्रा को नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस सर्टिफिकेशन( एनक्यूएएस) के लिए चुना गया है।
विज्ञापन

यह जिले का दूसरा ऐसा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर होगा, जो एनक्वास के लिए चुना गया है। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर 12 तरह की जन सुविधा प्रदान की जाती हैं l खर्रा सेंटर ने सात पैकेज के लिए प्रतिभाग किया था, प्रत्येक पैकेज के लिए 18 हजार के हिसाब से हर साल 1.26 लाख रुपये पुरस्कार स्वरुप दिए जाएंगे।
जनपदीय परामर्शदाता क्वालिटी एश्योरेसें डॉ.अरुण कुमार राजपूत ने बताया कि नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस सर्टिफिकेशन (एनक्यूएएस) योजना के तहत तीन चरणों में इस केंद्र का मूल्यांकन किया गया था।
विज्ञापन

पहले चरण में इस सेंटर को 71 प्रतिशत अंक, दूसरे चरण में 77 और तीसरे व अंतिम चरण में 88 प्रतिशत अंक मिले हैं। अंतिम चरण में राष्ट्रीय स्तर से सोनीपत (हरियाणा) से डॉ. संदीप लथवाल व रांची (झारखंड) की डॉ. निरल कुजूर के नेतृत्व में आई दो सदस्यीय टीम ने सेंटर का सात पैकेज पर मूल्यांकन किया और 88 फीसदी अंक दिए।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने बताया कि इसके पहले हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर मिनौरा कालपी को एनक्वास के लिए चुना जा चुका है। यह जिले का दूसरा सब सेंटर है, जिसे यह पुरस्कार मिला है। यह टीम के सामूहिक प्रयास का नतीजा है। डीएम राजेश कुमार पांडेय, सीडीओ भीमजी उपाध्याय ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें