फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिंग संवेदीकरण के लिए विशेष कार्ययोजना बनाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। मंडल में गिरते लिंगानुपात के लिए कमिश्नर सुभाष चंद्र शर्मा ने मुखबिर योजना को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए हैं। वहीं दूसरी ओर उन्होंने सभी विभागों को पत्र जारी कर निर्देश दिए कि वह एक अंतर्विभागीय योजना बनाकर इसके प्रति सघन रूप से कार्य करें। उन्होंने महिला कल्याण विभाग को निर्देश दिये कि वह बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की सफलता के लिए विशेष प्रयास करे। वही लिंग संवेदीकरण जागरुकता के लिए मंडल अथवा जनपद स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एक मैराथन दौड़ का आयोजन करने की योजना बनाए, जिसमें संबंधित विभागों की भूमिका तय की जाए। उन्होंने शिक्षा विभाग को निर्देश दिये कि वह स्कूल में लिंग संवेदीकरण से संबंधित जागरुकता के लिए नारे लगवाएं तथा माह में एक या दो दिवस निर्धारित कर लिंग संवेदीकरण विषय पर गोष्ठी, सेमिनार, वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं जागरुकता क्लब का गठन आदि का आयोजन कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें