मुहम्मदाबाद। डकोर कोतवाली पुलिस शनिवार की रात क्षेत्र के कुसमिलिया गांव के पास गश्त कर रही थी। तभी एक कार खड़ी दिखाई दी। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें पुलिस को आठ किलो 175 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने कार से शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शीतला माता मंदिर निवासी सुधांशु रंजन उर्फ विशाल को पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि वह काफी दिनों से गांजे की क्षेत्र में बिक्री कर रहा था। वह आसपास के गांवों में गांजे की सप्लाई करता था। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। (संवाद)