फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धा की हत्या के मामले में कई संदिग्धों से पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। डकोर थाना क्षेत्र के कुठौंदा गांव में वृद्धा की हत्या के मामले में पुलिस ने कई संदिग्धों से पूछताछ की है। हत्या के खुलासे के लिए चार टीमें लगाई गईं थी। देर रात गांव पहुंचे एसपी रवि कुमार ने भी परिजनों व ग्रामीणों से जानकारी ली। एसपी ने बताया कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी। सर्विलांस टीम उस दौरान सक्रिय नंबरों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बता दें कि डकोर थाना क्षेत्र के कुठौंदा गांव निवासी 70 वर्षीय वृद्धा तजिया की सोमवार की रात सिर कूंचकर हत्या कर दी थी। नाती दयाशंकर की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पुलिस टीमें लगातार हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए दबिशें दे रही है।
वहीं कुछ लोगों को हिरासत में लेकर भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस टीमें संदेह के हर बिंदु पर जांच पड़ताल कर रही है। एसपी ने बताया कि पुलिस टीमें लगातार दबिशें दे रही है जल्द हत्यारोपी पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें