उरई। राज्य स्तरीय सब जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ी भी प्रतिभाग करेंगे। खिलाड़ी सोमवार की रात अयोध्या के लिए रवाना हो गए। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में भी मंडल के खिलाड़ी भी प्रतिभाग करेंगे।
अयोध्या के डॉ. भीमराव आंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल डाभासेमर क्षेत्रीय खेल कार्यालय में तीन दिवसीय सब जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें झांसी मंडल की टीम भी प्रतिभाग करेगी। टीम में शहर के पांच खिलाड़ी भी शामिल हैं। ये सभी खिलाड़ी 21 फरवरी यानि बुधवार को प्रतियोगिता में भाग लेकर दमखम दिखाएंगे।
इसमें तैराकी के कोच मुकेश भारतीय को टीम प्रबंधक बनाया गया है। उन्होंने बताया कि मंडल से 14 खिलाड़ियों के साथ वह भी अयोध्या के लिए सोमवार की रात निकले हैं। इसमें शहर से शादाब खान, हर्ष वर्धन, सूरज, सत्यम कुमार, आनंद खेलने पहुंचे। झांसी मंडल से राज, कबीर, हिमांशु, प्रिंस पाल, सुभव यादव, आर्यन कुमार, अमन, चमन आदि भी मंडल की टीम में प्रतिभाग करेंगे।