फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: सर्पदंश से पोती और खबर सुनकर सदमे से दादी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच-कालपी (जालौन)। मामा के घर रहकर पढ़ाई कर रही कक्षा नौ की छात्रा की सर्प दंश से मौत हो गई। उसकी मौत की खबर सुनकर पैतृक गांव में दादी की हार्ट अटैक से मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के विरौरा गांव निवासी विमल कुमार यादव की 16 वर्षीय पुत्री गोल्डी उर्फ प्रिंसी कालपी कोतवाली गांव काशी खेड़ा में अपने मामा बाबूसिंह के यहां रहकर कक्षा 9वीं की पढ़ाई कर रही थी। बाबू सिंह ने बताया कि रविवार की रात खाना खाने के बाद वह कमरे में पड़े तखत पर सो रही थी। तभी देर रात उसे सांप ने डस लिया। जिससे वह अचेत हो गई। सुबह वह जब नहीं उठी तो घर के लोग उसे जगाने पहुंचे, वह अचेत मिली। परिजन उसे लेकर सीएचसी गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पैतृक गांव विरौरा पहुंची तो उसकी दादी सियावती (55) की हालत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। इधर मामा बाबू सिंह गोल्डी का शव लेकर गांव पहुंचे। वहां देर शाम दोनों शवों का अंतिम संस्कार करा दिया गया। एक साथ दो लोगों की अर्थी देख ग्रामीणों की आंखें नम रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें