फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत ने हाथ खड़े किए तो मोहल्लेवालों ने खुद बनाया अस्थायी रास्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। बारिश बंद होने के बाद भी मोहल्ला मालवीय नगर में जलभराव है। नगर पंचायत ने हाथ खड़े कर दिए तो मोहल्लावालों ने मेज बिछाकर मेटी डालकर आवागमन के लिए रास्ता बना लिया है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि आगामी चुनाव में वोट मांगने आने वाले प्रत्याशियों को सबक सिखाया जाएगा।
विज्ञापन

पिछले दिनों मूसलाधार बारिश होने से कस्बे में कई मोहल्ले में पानी भर गया था। जलनिकासी न होने से नाराज मोहल्लावासियों ने नगर पंचायत कार्यालय जाकर अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी की थी। नगर पंचायत अध्यक्ष ने एसडीएम अंगद सिंह से बात कर शीघ्र पानी निकलवाने का आश्वासन दिया था।
कस्बे के मोहल्ला मालवीयनगर के मेन रास्ते में पानी कीचड़ भरा है। मोहल्ले के सुमित गुप्ता, अवनीश दीक्षित, विजय दीक्षित, गौरीश दीक्षित, प्रदीप दुबे, सुदामा मिश्रा का कहना है कि नगर पंचायत अध्यक्ष, ईओ से मेन रास्ते में इंटरलॉकिंग डालने की मांग की जा चुकी है।
विज्ञापन

नगर पंचायत द्वारा हाथ खड़े कर देने पर नाराज मोहल्लेवासियों ने एक टेंट हाउस से किराये पर मेजें लेकर रोड के एक किनारे-किनारे बिछाकर उसके ऊपर मेटी बिछा दी है। अब मोहल्लेवासी उसी के ऊपर से आवागमन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें