फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बुंदेलखंड के एससी युवाओं को उद्यमी बनाएगी भारत सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। भारत सरकार ने बुंदेलखंड के एससी/एसटी वर्ग के युवाओं को उद्यमी बनाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। इसके लिए सूक्ष्म, लघु और उद्यम मंत्रालय विभाग युवाओं को प्रशिक्षण देकर उद्यम लगाने के लिए बैंक से लोन दिलाएगा। मंत्रालय के अधिकारी उद्यम लगाने में प्रशिक्षित युवाओं की मदद भी करेंगे।
विज्ञापन

युवाओं को उद्यमी बनाने के लिए एससी/एसटी हब योजना संचालित की गई है। योजना की घोषणा पिछले वर्ष अक्टूबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लुधियाना मे घोषणा की थी। योजना को संचालित करने के लिए पटना, गुवाहाटी, कोलकाता, पुणे, बंगलुरू, चेन्नई, रांची, भुवनेश्वर, मुंबई, लुधियाना, हैदराबाद, सूरत और शिलांग समेत देश भर में 15 कार्यालय खोले जा चुके हैं। 16वां कार्यालय बुंदेलखंड के उरई में स्थापित किया जा रहा है।
इस कार्यालय के माध्यम से बुंदेलखंड के सभी जिलों के एससी-एसटी उद्यमियों का डाटा तैयार किया जाएगा। इसके उद्यम लगाने के इच्छु युवाओं को प्रशिक्षण देने से लेकर बैंक से लोन दिलाया जाएगा। लखनऊ और आगरा के बाद उरई में प्रदेश का तीसरा कार्यालय होगा।
विज्ञापन

ये काम करेगा उरई का कार्यालय
- क्षेत्र के एमएसएमई का डेटा बैंक तैयार करेगा।
- वेंडर विकास कार्यक्रम के तहत नए वेंडर तैयार करेगा।
- उद्यम स्थापित करने के लिए परामर्श और प्रशिक्षण देगा।
- वित्तीय सहायता के लिए मदद करेगा।
- एससी/एसटी वेंडरों का ग्रुप तैयार करेगा।
- सरकारी टेंडरों में भागीदारी बढ़ाने में मदद।
- सफल उद्यमियों को पुरस्कार और उनका सम्मान करेगा।
- सूचना प्रणाली का भी प्रबंधन करेगा।
अनुदान और अन्य वित्तीय सहायता मिलेगी
नए उद्यमियों को सरकार की ओर से क्रेडिट लिंक्ट कैपिटल सब्सिडी मुहैया कराई जाएगी। इसमें एक करोड़ रुपये तक के कर्ज पर 15 फीसदी अनुदान का प्रावधान है। बैंक ऋण में लगने वाली एक लाख रुपये तक की प्रोसेसिंग फीस की प्रतिपूर्ति भी सरकार करेगी। केंद्र/राज्य/सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों की निविदाओं में भाग लेने के लिए एक लाख रुपये तक की बैंक गारंटी की प्रतिपूर्ति भी सरकार की ओर से की जाएगी। लैब से उत्पाद की मान्यता के परीक्षण की एक लाख रुपये तक फीस की सरकार की ओर से दी जाएगी। प्रशिक्षण खर्च और निर्यात संवर्धन परिषद की सदस्यता का खर्च भी सरकार की ओर से ही किया जाएगा।
फोटो संख्या-04- पवन गुप्ता, उरई कार्यालय प्रभारी
कई संस्थाओं के साथ मिलकर करेंगे काम
उरई कार्यालय के प्रभारी पवन गुप्ता ने बताया कि झांसी रोड पर बंशीधर कॉलेज के पास किराए के भवन में कार्यालय स्थापित किया गया है। निर्माण कार्य चल रहा है, जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। फील्ड वर्क शुरू कर दिया गया है। बैंक, जिला उद्योग केंद्र, प्रशासन, खादी ग्रामोद्योग जैसी संस्थाओं के साथ मिलकर काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें