कोंच। कस्बे के मोहल्ला गोखले नगर और कांशीराम कॉलोनी की रहने वाली महिला मजदूर आरती, मोहिनी, रामकुमारी समेत करीब दो दर्जन महिला मजदूरों ने कोतवाली पुलिस सेे मजदूरी न मिलने की शिकायत की।
बताया कि उन्होंने करीब सात माह पूर्व तहसील क्षेत्र के ग्राम पिंडारी में गांव के ही एक व्यक्ति संतोष के माध्यम से लगातार कोंच से जाकर हरी मटर की फलियां तोड़ी थीं। जिसकी कुल मजदूरी डेढ़ लाख रुपये हुई थी। जिसमें से संतोष ने अब तक सिर्फ 50 हजार रुपये ही उनको दिए हैं। बाकि रुपये देने के नाम पर संतोष बराबर टहला रहा है।
सोमवार को जब उसके गांधीनगर स्थित घर पर रुपये लेने पहुंचे तो उसने रुपए देने से साफ इंकार कर दिया और वहां से भगा दिया। परेशान महिला मजदूरों ने पुलिस से मामले को लेकर कार्रवाई की मांग की।