फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ट्रैक मेंटीनेंस के चलते तीन घंटे खड़ी रही मालगाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई।
विज्ञापन

झांसी कानपुर रेलमार्ग के उरई एट सेक्शन में ट्रैक और ओएचई मरम्मत के काम के चलते पावर ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया। इसके चलते उदयपुरा जाने वाली कोयला लदी मालगाड़ी उरई स्टेशन पर तीन घंटे से ज्यादा खड़ी रही।
विज्ञापन

गुरुवार को इंजीनियरिंग विभाग ने ट्रैक मरम्मत के काम के चलते दो बार अलग अलग समय में ब्लॉक लिया। पहले सुबह दस बजे से 12 बजे तक ओएचई लाइन की मरम्मत के लिए ब्लॉक लिया गया था। इसी बीच कानपुर से उदयपुरा पावर प्लांट कोयला लेकर जाने वाली मालगाड़ी को उरई स्टेशन पर रोक दिया गया। इसके बाद इंजीनियरिंग विभाग ने दोपहर 12:40 बजे से 1:20 बजे तक चालीस मिनट का फिर ब्लॉक लिया गया। इसी बीच ट्रैक मरम्मत करने वाली मशीन में तकनीकी खराबी आ गई। इसके काम नहीं हो सका। उधर ब्लॉक लेने के कारण मालगाड़ी को उरई स्टेशन पर तीन घंटे रोका गया। स्टेशन अधीक्षक एसके खरे ने बताया कि ट्रैक मरम्मत के कारण इंजीनियरिंग विभाग ने ब्लॉक लिया था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें