फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: भक्तों के कष्ट दूर करने अवतार लेते हैं भगवान

Thu, 16 Feb 2023 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। बजरिया के गोखले नगर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कथा व्यास पं. भास्कर शास्त्री वृंदावन धाम ने कहा कि भक्तों के कष्ट दूर करने के लिए ही भगवान अवतार लेते हैं। कथा व्यास ने अपनी रसमयी वाणी से श्रोताओं को कथा का रसपान कराया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गाय, ब्राह्मण, संत और सत्संगी जीवों पर जब भी विपत्ति आती है और वे निर्मल मन से भगवान का स्मरण करते हैं तब परमात्मा किसी न किसी रूप में इस धरा पर अवतार धारण करते हैं। परमात्मा का वास सब जगह है, बस जरूरत है उसे पहचानने की। जो भी उसे सच्चे मन से स्मरण करता है वह अवश्य ही उसे प्राप्त होते हैं। उन्होंने गंगावतरण की भी कथा सुनाई। अंत में कथा ऊषा व सुशील त्रिपाठी ने भागवत जी की आरती उतारी और प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें