फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बकरी पालन से किसानों की आय होगी दो गुनी, 24 आवेदन आए

Sat, 05 Aug 2023 01:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। सरकार लगातार नई नई योजना लाकर किसानों की आय दोगुनी करने की तैयारी में है। हकीकत में योजना धरातल पर नहीं उतर पाती हैं। जब तक धरातल में आती हैं। तब तक योजना दम तोड़ देती हैं। लेकिन बकरी पालन को लेकर आईं योजना सफल हो सकती है।
विज्ञापन

किसानों को जागरूक करके उन्हें नेशनल लाइव स्टोर मिशन के बारे में बताया जा रहा है कि किस तरह बकरी पालन से किसान आय दोगुना ही नहीं बल्कि तीन से चार गुना तक मुनाफा कमा सकते हैं। इस योजना में बीस लाख रुपये का लोन दिया जाएगा। जिसमें 50 फीसदी सब्सिडी भी उपलब्ध कराई जा रही है। इस योजना के तहत किसान अपना आवेदन पशु चिकित्सा एवं पशुपालन विभाग में जमा कर सकते हैं।

वहीं इस योजना के कुछ नियम भी बनाए गए है। जिसमें बकरी पालन के लिए एक एकड़ जमीन कम से कम होनी चाहिए। जिसमें बकरियों को सुरक्षित रखा जा सके। उन्हें धूप,बारिश से बचाया जा सके। इसके साथ ही पानी की व्यवस्था करनी होगी।
विज्ञापन

पशु चिकित्सा एवं पशुपालन विभाग के अनुसार यह पांच साल की स्कीम है। आवेदन स्वीकार होने से पहले किसान के खाते में 30 फीसदी धनराशि भी होनी चाहिए। किसान को इसका प्रमाण भी दिखाना होगा। तभी किसान का करीब 70 फीसदी लोन स्वीकृत होगा। इसमें 50 फीसदी सरकार की ओर से सब्सिडी मिलेगी। अभी तक जिले से 24 आवेदन गए हैं। जिसमें छह स्वीकृत हो गए। उनकी भी जांच चल रही है।

-

100 बकरियां और पांच बकरे मिलेंगे
इस योजना के तहत किसान को 100 बकरी और पांच बकरे मिलेंगे। किसान को अच्छी नस्ल की बकरी और बकरे चुनने का मौका दिया जाएगा। इसमें पशुपालन विभाग की ओर से भी किसान की मदद कराई जाएगी।

-
नेशनल लाइव स्टोर मिशन में 24 आवेदन आए हैं। इस योजना में किसानों की आय दोगुनी होगी। अगर सही से गौर किया जाए। 50 फीसदी की सब्सिडी मिलेगी। किसान एक एकड़ जगह पर बकरी पालन कर सकते हैं।
विज्ञापन


- डॉ. हरेंद्र सिंह, मुख्य
पशु चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें