जालौन। युवा आज देश की जरूरत हैं। युवतियां भी किसी से कम नहीं है। किसी भी क्षेत्र में वह अपने हुनर का प्रदर्शन कर आत्मनिर्भर बन सकती हैं। यह बात एबीवीपी द्वारा आयोजित मेंहदी प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कही।
मेहंदी प्रतियोगिता में ज्योति स्वर्णकार, काजल कुशवाहा प्रथम, दूसरे स्थान पर खुशबू राईन एवं तीसरे स्थान पर शिवानी प्रजापति रहीं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कानपुर प्रांत नगर इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में युवा पखवाड़ा का आयोजन कर रहा है।
जिसके तहत द्वारिकाधीश मंदिर परिसर पर मेंहदी प्रतियोगिता हुई। मेहंदी प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को अतिथियों ने शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष अभय राजावत, गिरीश गुप्ता, डॉ बीके दुबे, कार्यक्रम संयोजिका रिया राठौड़, हर्ष गुप्ता, सत्यम याज्ञिक, आदित्य, प्रियांश सोनी, निखिल बाथम, नैतिक विश्वकर्मा, अनूप दीक्षित, अमन वर्मा आदि मौजूद रहे।