रामपुरा। युवती ने घर के कमरे में लगे हुक से दुपट्टे का फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया, लेकिन दुपट्टा टूट गया। लेकिन युवती अचेत हो गई। परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जहां गंभीर हालत होने पर उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। वहीं घटना के कुछ घंटे पहले युवती के भाई ने गांव के ही युवक पर घर में घुसकर चोरी करने आरोप लगाया था। पुलिस ने युवक को रिपोर्ट दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को एक 22 वर्षीय युवती ने दुपट्टे का फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया। लेकिन फंदा टूट जाने से वह नीचे गिर गई। परिजनों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। जहां गंभीर हालत होने पर उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया था। वहीं, युवती के भाई ने घटना के कुछ ही घंटे पहले थाना पुलिस को गांव के ही युवक के खिलाफ घर में घुस कर चोरी करने के प्रयास की तहरीर दी थी। लेकिन पुलिस ने उसकी नहीं सुनी थी। युवती के फंदा लगाने की जानकारी पर पुलिस के हाथ पैर फूल गए और पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी नागेंद्र पाठक का कहना है कि मामला दर्ज कर मामले में जांच की जा रही है।