फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: मंदिर के पास लगने लगा कूड़े का ढेर,भक्तों में नाराजगी

Thu, 03 Aug 2023 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
संशोधित
विज्ञापन

मंदिर के पास लगने लगा कूड़े का ढेर,भक्तों में नाराजगी

फोटो - 19- मंदिर के आगे रोड के किनारे लगा कूड़े का ढेर



मंदिर के पास लगने लगा कूड़े का ढेर,भक्तों में नाराजगी

- बारिश होने से आ रही दुर्गांध,बीमारी का भी खतरा बढ़ा



संवाद न्यूज एजेंसी

कालपी। नगर में जगह-जगह कूड़ा के ढेर से लोग परेशान हो चुके हैं। मंदिर के पास कूड़े का ढेर लगाए जाना लगा है। मंदिर आने जाने वाले भक्तों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कूड़े के ढेर से दुर्गाँध भी आती है।



नगर में कूड़े का सही निस्तारण नहीं हो पा रहा है। जिसके चलते नगर में निकलने वाला तीन से चार टन कूड़ा कहीं ढेर लगा दिया जाता है या फिर यमुना फेंक दिया जाता है। जिसके चलते आए दिन लोगों को परेशानी होती है। पहले तो नगर में दूर दराज जगह पर कूड़ा फेंका जाता था। अब तो नगर के अंदर,मंदिर के आसपास फेंका जाता है। बारिश होने से कूड़े में दुर्गांध आने लगी है। नगर में बने प्राचीन वनखंडी देवी मंदिर से कुछ दूरी पर कूड़े के ढ़ेर लगने लगे है। बारिश होने से कूड़े से दुर्गाँध आने लगी है। पालिका से लोगों द्वारा शिकायत की गई तो उन्होंने कोई संज्ञान में नहीं लिया गया। जिसके चलते मंदिर में आने वाले भक्तों में नाराजगी है। वहीं नगर के मोहल्ला राजघाट में तीस लाख से बना एमआरएफ सेंटर कूड़ा हो रहा है। उसको पालिका अभी तक शुरू नहीं करवा पाईँ। बिजली कनेक्शन न होने से सेंटर बंद पड़ा है। पालिका ईओ प्रकाश यादव ने बताया कि मंदिर के पास, नगर के अंदर डाले जाने वाला कूड़ा नगर के बाहर फेंका जाएगा। एमआरएफ सेंटर चालू करवाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


लोगों की सुनें



नगर के साथ मंदिर के समीप कूड़े का ढेेर लगाया जा रहा है। जिससे लोगों को परेशानी होती है।अगर समय पर इसका निस्तारण नहीं किया गया तो सभी लोग इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से करेंगे।
विज्ञापन




- कोमल सिंह स्थानीय निवासी आलमपुर
नगर का सबसे प्रसिद्ध और प्राचीन मंदिर वनखंडी देवी के पास भी अब कूड़े का ढेर लगने लगा है। जिसके चलते बारिश होने के बाद दुर्गांध आने लगी है। प्रशासन इसकी सुनवाई नहीं कर रहा।



- संदीप सिंह स्थानीय निवासी आलमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें