फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: गैंगस्टर के दोषी को पांच साल की कैद

Wed, 13 Sep 2023 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। गैंगस्टर के दोषी को न्यायाधीश मोहम्मद कमर ने पांच साल का कारावास और दस हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है।
विज्ञापन

शासकीय अधिवक्ता शिवदास पांडे ने बताया कि 2013 में कालपी कोतवाली में तैनात इंस्पेक्टर चंद्रेश भारद्वाज ने कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हीरापुर निवासी विजय को गिरफ्तार कर गैंगस्टर एक्ट में जेल भेजा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 18 अगस्त 2014 में न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। सात साल गैंगस्टर कोर्ट में चले ट्रायल के बाद बुधवार को सुनवाई हुई। इसमें दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं व गवाहों के बयान सुनने के बाद न्यायाधीश मोहम्मद कमर ने आरोपी विजय को दोषी पाते हुए पांच साल का कारावास और 10 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया। अर्थदंड जमा न करने पर दो महीने का अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें