फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुआ पकडने गई पुलिस टीम के साथ जुआरियों ने की धक्कामुक्की

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। पुलिस ने जुए के फड़ पर दबिश देकर चार जुआरियों को पकड़ लिया। जुआरियों ने हाथापाई कर साथियों को छुड़ा लिया। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। आठ पर रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र में कोंच बस स्टैंड के पास एक मकान में जुआ होने की सूचना पर बल्लभनगर चौकी इंचार्ज चेतराम बुंदेला ने रविवार देर रात सिपाहियों के साथ दबिश दी। पुलिस ने धर पकड़ शुरू की तो जुआरियों ने मारपीट शुरू कर दी। चौकी इंचार्ज की सूचना पर कोतवाल व सीओ पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
उन्होंने तलाशी के दौरान संतोष तिवारी को हिरासत में ले लिया। फोर्स देखकर जुआरी भाग गए। पुलिस ने आठ लोगों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें