मंडी सचविव को ज्ञापन देते गल्ला व्यापारी।
- फोटो : ORAI
उरई। कृषि कानूनों के वापस लेने के बाद प्रदेश में मंडी शुल्क की पुरानी व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। इससे व्यापारियों में रोष है। मंडी शुल्क के विरोध में सोमवार को गल्ला व्यापार मंडल के अध्यक्ष गौतम सिंह शिशु यादव ने पदाधिकारियों के साथ मंडी में घूमकर आढ़तियों को काली पट्टी बांधी। सभी ने एकमत होकर मंडी शुल्क को पूरी तरह से समाप्त करने की मांग की। व्यापारियों ने मंडी सचिव को ज्ञापन सौंपते हुए नारेबाजी की। इस दौरान अखिलेश पुरवार, रूप सिंह मुखिया, अखिलेश गुप्ता, कमलेश यादव, राकेश यादव, दीपक विश्नोई, इम्तियाज, यश गुप्ता, प्रमोद द्विवेदी, रूपनारायण मिश्रा, उमाशंकर पुरवार आदि मौजूद रहे।