जालौन। बरेली में हुए बवाल के बाद मौलाना तौकीर रजा को गिरफ्तार के बाद से प्रशासन सतर्क है। शुक्रवार को जिले कड़ी सुरक्षा के बीच जुमे की नमाज अदा करवाई गई। साथ ही नगर में जगह जगह पुलिस फोर्स को तैनात किया गया। जुमे की नमाज को लेकर डीएम राजेश कुमार पांडेय, एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार तकिया मैदान पहुंचे। यहां उन्होंने लोगों से संवाद किया। कहा कि सभी लोग आपस में मिल जुलकर रहें। किसी भी प्रकार की अफवाह से स्वयं दूर रहें और दूसरों को भी अफवाह फैलाने का मौका न दें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस और प्रशसन की सहायता लें। किसी भी स्थिति में कानून व्यवस्था को भंग न होने नहीं दी जाएगी। इस दौरान एसडीएम विनय मौर्य, सीओ शैलेंद्र बाजपेई, कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी, इंस्पेक्टर क्राइम जगदंबा प्रसाद दुबे, चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।