फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीकर ट्रैक्टर चलाने पर चार का ट्रैक्टरों का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। कानपुर में हुए हादसे के बाद भी ट्रैक्टर चालक नहीं चेत रहे हैं। सोमवार की रात एआरटीओ प्रवर्तन विनय कुमार पांडेेय ने अभियान चलाकर चेकिंग की।
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान रतनगढ़ जा रहे चार ट्रैक्टर चालकों को रोका तो वह नशे में मिले। इस पर उनका चालान कर दिया गया। इसके अलावा ट्रैक्टर और लोडर से जाने वाली सवारियों को उतारकर उन्हें समझा बुझाकर बसों से भेजा गया।
सोमवार की रात एआरटीओ ने पीआरवी जवानों के साथ कोंच बस स्टैंड के पास चेकिंग अभियान चलाया। श्रद्धालुओं को लेकर जा रहे चार ट्रैक्टर और छह लोडरों को रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनधिकृत रूप से बैठी सवारियों को उतारा। रात में ही बस यूनियन के पदाधिकारियों को बुलाया गया। इसके बाद पांच बसों से श्रद्धालुओं को रतनगढ़ दर्शन के लिए भेजा गया। यह कार्रवाई रात 10 बजे से लेकर ढाई बजे तक चली। इससे हड़कंप मचा रहा। कुछ श्रद्धालुओं से बहस भी हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें