फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बिजली बिल वसूली के लिए चार टीमें गठित

विज्ञापन
फोटो-16-कोंच में वसूली अभियान चलाते बिजली निगम ने कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
कोंच। बिजली बिलों के बकाया भुगतान को लेकर बिजली निगम ने वसूली अभियान तेज कर दिया है। रविवार को निगम की टीमों ने नगर के तिलक नगर और प्रताप नगर मोहल्ले में पहुंचकर बकायेदार उपभोक्ताओं से संपर्क किया और उन्हें बकाया बिल जमा करने के लिए प्रेरित किया। एसडीओ धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि नगर में बकाया बिजली बिलों की वसूली के लिए चार टीमें गठित की गई हैं। विभाग का लक्ष्य निर्धारित समय में अधिक से अधिक बकाया धनराशि की वसूली करना है। अभियान के दौरान जेई देवेंद्र उपाध्याय, पिंकेश शुक्ला, लाइनमैन रिंकू, दीपक, प्रदीप झा, संदीप सहित विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें