फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: गोशाला में मृत हुए चार गोवंश, सोशल मीडिया पर फोटो हुई वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। सुढ़ार स्थित गोशाला में चार मवेशियों के शवों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो ग्रामीणों ने रोष जताकर गोशाला में अव्यवस्थाएं होने की बात कही। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। प्रधान ने गोवंशों के शवों को दफन करा दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें सुढ़ार स्थित गोशाला में चार गोवंश मृत पड़े दिखाई दे रहे थे। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीण सीताराम कुशवाहा, दशरथ कुशवाहा, जीतू पांचाल, हरीमोहन पांचाल, राजू पटेल, लल्लू रजक, गुड्डन, जितेंद्र आदि ने आरोप लगाते हुए बताया कि गोशाला में सर्दी से बचाव के इंतजाम व चारा पानी की व्यवस्था ठीक नहीं है।
विज्ञापन

जिसके चलते गोवंशो की मौत हो रही है। वहीं, प्रधान पीयूष कुमार ने बताया कि गोशाला में भूसे के पर्याप्त इंतजाम है। गोवंशो के शवों को दफना दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें