फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: दो साल पहले गर्भवती युवती की हत्या करने वाले चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। गर्भवती होने पर युवती ने शादी के लिए जिद की तो आरोपियों ने उसे मौत के घाट उतारकर शव नहर में फेंक दिया था। इस वारदात दो साल हो गए हैं, तब से वांछित चल रहे चार लोगों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बघौरा निवासी अशोक यादव ने 14 फरवरी 2022 को कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी। बताया था कि नया पाठकपुरा निवासी शिवम चतुर्वेदी 24 नवंबर 2021 को उसकी पुत्री निशा यादव को जान से मारने की नीयत से अपने तीन दोस्तों के साथ ले गया था। इस मामले में वांछित शिवम को हत्या में शामिल कार के साथ पकड़ लिया। निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में शामिल उसके तीन साथियों नया पटेलनगर निवासी अनूप तिवारी, अमित तोमर उर्फ देवू व आटा थाना क्षेत्र के उकासा गांव निवासी दीपक तिवारी को पकड़ा लिया।
पूछताछ में आरोपी शिवम ने बताया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर नवंबर 2021 में रस्सी से गला घोट कर निशा यादव की हत्या कर दी थी। शव को कार से ललितपुर में झरर घाट बेतवा नदी में फेंक दिया था। जेल रोड के जिस स्कूल में वह मैनेजमेंट का कार्य देखता था। वहीं पर निशा यादव भी कार्य करती थी। वर्ष 2018 से दोस्ती हो गई। इस दौरान निशा गर्भवती हो गई तो वह शादी के लिए दबाव बनाने लगी। जब उसने मना किया तो उसने बहन की शादी में आकर बवाल करने की बात कही। इस पर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर खाने के लिए बुलाया।
विज्ञापन

शिवम ने निशा की हत्या के लिए डेढ़ लाख रुपये की सुपारी भी दी थी। इसमें पूरी प्लानिंग की गई थी। ट्रैक्टर से पहुंचे थे, लेकिन एनमौके पर ट्रैक्टर खराब हो गया। इसके बाद कार में ही निशा की हत्या कर बेतवा नदी के पुल से शव को फेंक दिया था। रस्सी भी बेतवा नदी में फेंक दी। एसपी ने बताया कि जांच पड़ताल के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें