फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: छुट्टी वाले दिन तो बख्श दो, तुम लोगों को यही समस्या बनी रहती है

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। डकोर क्षेत्र के मुहम्मदाबाद गांव में एक गली का करीब दो साल से पानी का निकास नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

शिकायत करने पर बीडीओ डकोर का कहना है कि आज रविवार को तो बख्श दो, तुम लोगों को सिर्फ यही समस्या है। पानी भर रहा है तो क्या करें, जब समस्या नहीं देखी तो क्या हल करवा दें। अधिकारियों की अनदेखी से नाराज मोहल्लेवासियों का धैर्य रविवार को जवाब दे गया। परेशान लोगों ने नारेबाजी कर विरोध जताया और समस्या को जल्द ठीक कराने की मांग की।
उरई-राठ मार्ग पर मुहम्मदाबाद गांव में सड़क किनारे स्वर्गीय सुखदयाल के घर के पास बनी नाली से गांव के गंदे पानी की निकासी नहीं हो रही है। इससे स्वर्गीय सुखदयाल के घर में सीलन हो रही है। उनके पुत्र कल्लू वर्मा समेत मोहल्ले के लोगों ने समस्या को लेकर जिम्मेदारों के खिलाफ नारेबाजी की और पानी निकासी की समस्या को ठीक कराने की मांग की है। इस दौरान द्वारिका प्रसाद, विनोद, चरन सिंह, दयाराम, महिपाल सिंह प्रेमनारायन मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस बारे में प्रधान भगवान दास का कहना है कि गांव की सफाई व्यवस्था के लिए एक भी सफाईकर्मी नियुक्त नहीं है। इससे गांव में सफाई नहीं हो पा रही है। इसको लेकर कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन समस्या का कोई हल नहीं निकला। बीडीओ डकोर ब्रजकिशोर कुशवाहा का कहना है कि गांव जाकर समस्या देखेंगे, तब निदान कराएंगे।


लोगों की जुबानी
फोटो-5-विनोद
मोहल्ले के विनोद का कहना है कि पानी निकासी की समस्या ठीक कराने के लिए जिम्मेदार आगे नहीं आ रहे हैं। इससे मोहल्ले के घरों में गंदा पानी घुस रहा है। सीलन के कारण घर भी बैठ रहे हैं।
विज्ञापन

फोटो-6-कल्लू।
स्वर्गीय सुखदयाल के बेटे कल्लू वर्मा का कहना है कि दो साल से नारकीय जीवन जी रहे हैं। गंदा पानी आंगन, किचन से लेकर कमरे तक पहुंच रहा है। सीलन से घर भी बैठ गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें