फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: जंगल में लगी आग, लोग हुए परेशान

Mon, 20 May 2024 03:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कुठौंद। थाना क्षेत्र के चौकी शंकरपुर क्षेत्र के गांव धराना के जंगल में रविवार की दोपहर अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। जब ग्रामीणों ने आग को बढ़ते देखा तो गांव के लोग जंगल की ओर दौड़ पड़े और आग बुझाने में जुट गए। दोपहर के समय हवा के तेज होने से आग बढ़ती गई। आग बुझने का नाम नहीं ले रही है। जिसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। ग्रामीणों के साथ फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने आग को गांव, विद्यालय तथा पेट्रोल पंप की ओर बढ़ने से जैसे-तैसे रोक पाया। गांव के ग्रामीण आग से हलकान रहे। ग्रामीणों ने आग की सूचना वन विभाग को भी दे दी हैं। फिलहाल आग पूरी तरह से बुझ नहीं पाई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें