उरई। कोर्ट के आदेश के बाद जारी आरक्षण ने कई ब्लाक प्रमुख पदों के दावेदारों की नींद उड़ा दी है। स्थिति यह है इस बार जारी आरक्षण के अनुसार अनुसचित जाति महिला के खाते में सिर्फ एक सीट आई है जबकि अनुसूचित जाति के लिए दो सीटें, पिछड़े वर्ग की महिला के खाते में एक सीट, महिलाओं के लिए एक सीट वहीं अनारक्षित के लिए दो सीटों का आरक्षण जारी किया गया है।
ब्लाक प्रमुख का आरक्षण
सामान्य- नदींगाव, रामपुरा, जालौन
अनुसूचित जाति- माधौगढ़, कदौरा,
पिछड़ा वर्ग- महेवा
पिछड़ा वर्ग महिला- डकोर
महिला- कुठौंद
अनुसूचित जाति महिला-कोंच