फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: फ्लाइंग स्क्वॉड की टीम ने कार से 2.60 लाख की नकदी पकड़ी

Sat, 27 Apr 2024 02:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। लोकसभा चुनावों में आचार संहिता के दौरान चुनाव आयोग द्वारा धन देकर मतदाताओं को प्रभावित न किया जा सके इसके लिए 50 हजार रुपये से अधिक नकद धन ले जाने पर रोक लगा रखी है। इसे लेकर फ्लाइंग स्क्वॉड की टीम लगातार वाहनों की चेकिंग कर रही। गुरुवार को फ्लाइंग स्क्वॉड टीम प्रभारी भानुलाल यादव के साथ कोतवाल विमलेश कुमार, एसआई रमेशचंद्र पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे। रात करीब आठ बजे औरैया की ओर से आई कार को रोककर जब तलाशी ली गई तो एक पॉलिथीन में दो लाख 60 हजार रुपये बरामद हुएए। कार चला रहे आमिर निवासी भवानीराम रुपये के संबंध में संतोषजनक जानकारी नहीं दे सके। चालक को जब्त की गई राशि के संबंध में संबंधित कागजात के साथ अपना दावा प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। कोतवाल ने बताया कि यदि नकदी के बारे में कोई संतोषजनक जानकारी मिलती है तो यह धनराशि उसके मालिक को सौंप दी जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें