बच्चों को भाषा व गणित में दक्ष बनाने को एफएलएन प्रशिक्षण शुरूउरई। कुठौंद ब्लॉक के बीआरसी मदारीपुर में फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी (एफएलएन) योजना के तहत कक्षा 1 से 3 के बच्चों को भाषा व अंक ज्ञान में निपुण बनाने के लिए 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ खंड शिक्षा अधिकारी दिग्विजय सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि निपुण भारत मिशन के अंतर्गत बीआरसी मदारीपुर में तीन बैचों के माध्यम से अब तक 300 शिक्षक प्रशिक्षण ले चुके हैं। वर्तमान में चौथे व अंतिम बैच के शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रशिक्षण में संदर्भदाता अमित मिश्रा, एआरपी यशोवर्धन त्रिपाठी, एआरपी गुलजार आलम खां, शिक्षक देवेंद्र सिंह और दिनेश यादव ने शिक्षकों को बुनियादी शिक्षा के प्रभावी तरीकों से अवगत कराया।(संवाद)